मध्य प्रदेश के कपास कारोबारियों की बुधवार को हड़ताल
मध्य प्रदेश काटन व्यापारी एसोसिएशन ने कपास के कारोबार पर लगाए गए कर को व्यापारियों एवं प्रदेश के लिए नुकसानदेह बताया है। सेंधवा काटन एसोसिएशन के सचिव गोपाल गोयल ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि मंडी शुल्क के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं प्रवेश कर ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। यही कारण है कि पड़ोसी प्रांतो के व्यापारियों ने मध्य प्रदेश आना बंद कर दिया है। साथ ही मध्य प्रदेश के व्यापारी पड़ोसी राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं।
कपास व्यापारियों ने 16 दिसंबर को मंडी कर तथा प्रवेश कर कम किए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस दिन कपास मंडियों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। कपास व्यापारियों में खरगोन की राजेश्री जिनिंग फैक्ट्री में हुई लूट का खुलासा न होने पर भी रोष जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications