खरगोन लूट कांड के दो आरोपियों के स्कैच जारी
मालूम हो कि शनिवार को दो मोटर साइकिल पर सवार होकर आए चार लुटेरों ने राजेश्री जिनिंग फैक्ट्री में अंधाधुंध गोलीबारी कर 50 लाख रुपए लूट लिए थे। लुटेरों की फायरिंग में खजांची बालमुकुंद गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे।
खरगोन क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक जी. जनार्दन ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि चार लुटेरों में से दो का ही हुलिया कर्मचारियों को याद है। उनके द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दो आरोपियों के स्कैच जारी कर दिए गए हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। जनार्दन के मुताबिक वर्ष 2006 में सेंधवा में हुई एक लूट के मामले में आंध्र प्रदेश के कुछ अपराधियों को पकड़ा गया था। पुलिस उन आरोपियों की भी तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस प्रदेश की अन्य जांच एजेंसियों से भी सहयोग ले रही है।
इस लूट कांड के बाद खरगोन में कॉटन का कारोबार करने वाले कारोबारियों में भी असुरक्षा का भावना बढ़ा है और वे चिंतित है। जनार्दन ने सोमवार को इन कारोबारियों से चर्चा कर उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications