विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने तक तेलंगाना पर लोकसभा में नहीं होगी चर्चा : प्रणब
मुखर्जी ने यह बात उस समय कही, जब राज्य के आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों के कांग्रेस सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने संसद भवन में पहुंचा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आंध्र प्रदेश से सांसद के.एस.राव ने संवाददाताओं को बताया, "मुखर्जी ने हमें भरोसा दिलाया है कि पहले राज्य विधानसभा से प्रस्ताव आना है। तब तक लोकसभा में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगी।"
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राव ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम के उस बयान पर केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण भी चाहते हैं, जिसमें उन्होंने पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही थी।
राव ने कहा, "हम राज्य में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों में विभाजन रोकने के लिए जल्द से जल्द इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications