बर्लुस्कोनी पर हमला, 2 दांत टूटे (लीड-2)

रोम, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली के मिलान शहर में रविवार को एक राजनीतिक रैली के बाद प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर हमला हुआ। हमलावर ने प्रधानमंत्री के चेहरे को निशाना बनाया और वे जमीन पर गिर पड़े। उनके दो दांत टूट गए और मुंह से खून निकलने लगा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हमले के बाद बर्लुस्कोनी को मिलान के सैन राफायेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से परस्पर विरोधी रिपोर्टों में कहा गया कि बर्लुस्कोनी को या तो मुक्का मारा गया या फिर मिलान कैथ्रेडल की अनुकृति फेंक कर उनके चेहरे को निशाना बनाया गया।

अस्पताल की ओर से कहा गया है कि बर्लुस्कोनी के दो दांत टूट गए हैं और चेहरा कई जगह कट गया है। प्रधानमंत्री बेहोश नहीं हुए लेकिन उनको पूरी रात परीक्षणों के लिए अस्पताल में रखा गया।

मीडिया रिपोर्टों में कथित हमलावर का नाम मैसिमो टार्टाग्लिया बताया गया है। टार्टाग्लिया ने पीपुल ऑफ फ्रीडम पार्टी की रैली से वापस लौटते समय बर्लुस्कोनी पर हमला किया।

टार्टाग्लिया एक ग्राफिक कलाकार है और अपने पिता की कंपनी में काम करता है। मनोवैज्ञानिक समस्याओं के लिए कम से कम 10 वर्ष उसका इलाज चला।

बर्लुस्कोनी के प्रवक्ता पाउलो बोनेइति ने कहा कि हमला मध्य वाम विपक्ष के प्रधानमंत्री की लगातार आलोचना से पैदा तनाव का परिणाम है। बोनेइति प्रधानमंत्री के साथ अस्पताल में थे।

बोनेइति ने कहा कि प्रधानमंत्री रैली के लिए मिलान जाने से पहले ही उनसे इस संबंध में आशंका जताई थी।

प्रवक्ता के अनुसार बर्लुस्कोनी ने कहा, "वहां नफरत का वातावरण है। मैं आशा करता हूं कि वहां कुछ नहीं होगा।"

सुधार मंत्री उम्बटरे बोस्सी ने इसे आतंकवादी कृत्य बताया। विपक्षी पार्टियों ने भी हमले की निंदा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+