अफगानिस्तान में दो अलग-अलग हमलों में 16 पुलिसकर्मियों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रांत के गर्वनर मोहम्मद अकबर बरकजई ने बताया, "प्रांत के बाघलान मरकजई जिले की एक सुरक्षा चौकी पर सोमवार सुबह आतंकवादियों के एक समूह ने हमला किया। आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकी को चारों ओर से घेरकर गोलीबारी की।"
बरकजई के हवाले से बताया है कि यह सुरक्षा चौकी हाल ही में बाघलान और कुंदूज प्रांत को जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर नाटों सेना को होने वाली सैन्य आपूर्ति वाहनों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए स्थापित की गई थी।
उधर, एक पुलिस अधिकारी अहमद जान ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक आतंकवादी मारा गया और एक घायल हो गया।
दूसरी तरफ अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों ने पंजुआ इलाके में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों की चौकी पर हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में अफीम उत्पादन की मुख्य जगह हेलमंड प्रांत में तालिबानी आतंकवादी अधिक सक्रिय हैं। किसी भी आतंकवादी संगठन ने सोमवार को हुए हमले के बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
लेकिन, हिज्बे इस्लामी नाम के एक आतंकवादी संगठन से जुड़े मीरवाइज ने दावा किया कि इस हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए। यह संगठन तालिबान आतंकवादियों से जुड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications