गुना में बस पलटने से 7 की मौत, 42 घायल (लीड-1)
पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आरोन से गुना आ रही बस केंट थाना क्षेत्र में खेजरा रोड पर अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और 42 लोग घायल हो गए है।
पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार इस हादसे में कालूराम (65 वर्ष), जनवित (10वर्ष), परमाल(18वर्ष), शिवचरण(25वर्ष), पहलवान (22वर्ष), अशोक कुमार (40वर्ष) और संतोष (18वर्ष)की मौत हुई है। घायलों का जिला चिकित्सालय मे इलाज चल रहा है, गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर भेजा गया है।
गुना के कलेक्टर मुकेश गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 10 हजार रुपए दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications