बर्लुस्कोनी पर हमला, अस्पताल में भर्ती (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अस्पताल की ओर से कहा गया है कि बर्लुस्कोनी के दो दांत टूट गए हैं और चेहरा कई जगह कट गया है। प्रधानमंत्री बेहोश नहीं हुए लेकिन उनको पूरी रात परीक्षणों के लिए अस्पताल में रखा गया।
मीडिया रिपोर्टों में कथित हमलावर का नाम मैसिमो टार्टाग्लिया बताया गया है। टार्टाग्लिया ने पीपुल ऑफ फ्रीडम पार्टी की रैली से वापस लौटते समय बर्लुस्कोनी पर हमला किया।
उधर, परस्पर विरोधी रिपोर्टों में कहा गया कि बर्लुस्कोनी को या तो मुक्का मारा गया या फिर मिलान कैथ्रेडल की अनुकृति फेंक कर उनके चेहरे को निशाना बनाया गया। विपक्षी पार्टियों ने हमले की निंदा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications