चिदंबरम के बयान से असंतुष्ट भाजपा का राज्यसभा से बहिगर्मन
भाजपा सदस्यों का नेतृत्व कर रहे एस.एस.अहलूवालिया ने कहा, "गृह मंत्री का बयान संतोषजनक नहीं है।"
सिख विरोधी दंगे पर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर पांच घंटे तक चली बहस का जवाब देते हुए चिदंबरम ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई।
चिदंबरम ने कहा, "निश्चित रूप से यह स्थिति असंतोषजनक है। मैं खुद संतुृष्ट नहीं हूं। जिन लोगों ने अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभाई, मैं अभी भी उन्हें दंडित किए जाने का रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहा हूं। हमें कोई रास्ता निकालना ही है।"
चिदंबरम ने कहा, "हमें जो कुछ भी करना है, कानून के दायरे में रह कर करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications