चिली में पिनेरा और फ्रे के बीच अंतिम मुकाबला
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पिनेरा के पहले दौर में 44.67 फीसदी और फ्रे को 32.08 फीसदी मत हासिल हुए।
चिली के निर्वाचन आयोग ने रविवार को बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार मार्को एनरिक्वे ज ओमिनामी को 17.78 और वामपंथी उम्मीदवार जोर्ग अराटे को 5.45 फीसदी मत प्राप्त हुए।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि किसी भी उम्मीदवार को आधे मत हासिल नहीं हुए और इस वजह से आगामी 17 जनवरी दूसरे चरण का मतदान होगा जिसमें पिनेरा और फ्रे आमने-सामने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications