हेडली की आवाज के नमूनों का इंतजार हैं जांच अधिकारियों को
हेडली की आवाज के नमूनों के परीक्षण के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वह मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के समय उसी कमरे में मौजूद था या नहीं, जहां से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे थे।
खुफिया सूत्रों ने कहा, "हम समझ रहे हैं कि मुंबई पर हुए हमलों के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने 10 आतंकवादियों को निर्देश दिए थे, लेकिन हम साफ-साफ नहीं कह सकते की वह हेडली ही था।"
डेविड कोलमैन हेडली के आतंकवादियों के साथ संबंधों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों को इस बात की उम्मीद है कि एफबीआई हेडली के आवाज के नमूने जल्द उपलब्ध कराएगी।
जांचकर्ताओं ने पाया है कि मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले के समय आतंकवादियों के प्रवेश और बाहर निकलने के रास्तों को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए जा रहे थे जिसका अनुसरण आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा था।
उल्लेखनीय है कि डेविड कोलमैन हेडली की भारत की प्रत्येक यात्रा सितम्बर 2006 और जुलाई 2008 के बीच की है और कथित रूप से हेडली प्रत्येक यात्रा के बाद पाकिस्तान लौटकर अन्य षडयंत्रकारियों से मिलता था और उन्हें भारत के विभिन्न स्थानों से जुटाई गई मुख्य तस्वीरें, विडियो और अन्य महत्वपूर्ण मौखिक जानकारियां उपलब्ध कराता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications