अगले दो दिनों में दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश (लीड-1)

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी)के एक अधिकारी ने कहा, "अगले दो दिनों में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ सर्द हवा चलने की उम्मीद है।"

राजधानी में औसतन न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो वर्ष के इस समय में औसत से कुछ अधिक है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस किया गया था जो औसत से एक डिग्री ऊपर था।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इस सत्र का सबसे ठण्डा दिन 28 नवम्बर को रहा था जब न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+