मप्र में शहरी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 70 फीसदी मतदान

प्रदेश में शहरी निकाय के दूसरे चरण मे कुल 146 निकायों में मतदान हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह था और हर तरफ मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही थी। भिण्ड, मुरैना और रतलाम में मतदान के दौरान विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच विवाद तथा हाथापाई की घटनाएं हुईं।

भिण्ड में मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से हवा में गोलियां चलाई गई। इसी तरह मुरैना में दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हुए विवाद के दौरान पुलिस ने लाठियां भांजी। रतलाम में भी कई जगह हाथापाई की स्थिति बनी।

भोपाल स्थित राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। तमाम क्षेत्रों से आ रही जानकारी को निर्वाचन कार्यालय द्वारा संकलित किया जा रहा है। दूसरे चरण में रतलाम नगर निगम, 23 नगर पालिका और 123 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान 11 दिसंबर को हुआ था। शहरी निकाय के लिए हुए चुनाव की मतगणना 15 और 17 दिसंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+