जापानी बुखार से निपटने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा
त्रिवेदी ने बताया कि जापानी बुखार के खिलाफ सरकार चुनाव प्रचार की तरह ऐसा कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं जिसमें सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा।
त्रिवेदी ने कहा, "इस काम में सभी सांसदों का सहयोग चाहिये। मैं खुद भी प्रभावित इलाकों का दौरा करूंगा और इसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए सरकार और गैर सरकारी संगठनों का सहयोग जरूरी है।"
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 23 जिले जापानी बुखार से प्रभावित हैं। जापानी बुखार मादा मच्छरों के काटने से फैलता है। यह बीमारी पहली बार जापान में पकड़ में आई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications