भारत को हेडली से पूछताछ का पूरा हक: माकपा सांसद
माकपा सांसद ने शून्य काल के दौरान लोकसभा में कहा, " हेडली मुंबई में हुए आतंकी हमले का मुख्य षड्यंत्रकारी और दोषी है। देश के पास उससे पूछताछ करने का पूरा अधिकार है।" गौरतलब है कि हेडली इस समय अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की हिरासत में है
हेडली से पूछताछ के लिए भारत के आग्रह को लेकर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा इन्कार किए जाने के संदर्भ में बोलते हुए सांसद ने कहा, "यदि इस सरकार के अंदर मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति कोई सहानुभूति है तो सरकार को इस मामले को मजबूती से अमेरिका के सामने उठाना चाहिए। "
सांसद ने कहा कि इस प्रकरण ने केंद्र में मौजूदा गठबंधन सरकार के अमेरिका के साथ संबंधों के चरित्र को भी उजागर कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications