बिहार में मंदिर का निर्माण कराएंगे मुसलमान

हालांकि कुछ दिनों पूर्व इस मंदिर को लेकर दोनों संप्रदायों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस के अनुसार कदराबाद गांव में मोहम्मद फखरूल इस्लाम नामक व्यक्ति की जमीन पर गांव के ही गंगा चौधरी ने कुछ दिनों पूर्व एक शिव मंदिर के निर्माण की नींव डाल दी। इस स्थिति में दोनों संप्रदायों के बीच विवाद प्रारंभ हो गया। इसके बाद फखरूल ने बछवारा थाने में एक आवेदन दिया जिसमें अपनी जमीन पर मंदिर निर्माण करने की शिकायत की गई।

पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर विवादित स्थल पर पुलिस 7 दिसंबर को दोनों संप्रदाय के लोगों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया परंतु बात नहीं बनी। ऐसे में पुलिस भी एहतियात के तौर पर मामले पर निगाह रखे हुए थी। इधर, गांव के कुछ वरिष्ठ लोग भी विवाद को हल करने के प्रयास में लगे हुए थे। अचानक रविवार को दोनों संप्रदाय के बीच समझौता हो गया और फखरूल ने अपनी जमीन का 2700 वर्ग फीट हिस्सा मंदिर के लिए दान में दे दिया।

इधर, तेघरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने सोमवार को बताया कि मुसलिम संप्रदाय के लोगों ने मंदिर के लिए न केवल अपनी जमीन दान दी बल्कि यह आश्वासन भी दिया है कि इस मंदिर को बनवाने में उनसे जो भी मदद बन पड़ेगी, वे करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+