पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रों का हाजिरी रिकार्ड एसएमएस पर भेजा जाएगा

यूनिवर्सिटी इंस्ट्यिूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्कनोलॉजी (यूआईईटी)के कंप्यूटर साइंस विभाग के तीन छात्रों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर का विकास किया जिसके जरिए अब छात्रों की उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी।

शुरू में यह सेवा यूआईईटी में प्रारंभ की जाएगी। अगर यह पहल ठीक-ठाक रही तो अन्य विभागों में भी इसे लागू किया जाएगा।

कुलपति आर.सी.सोबती ने कहा,"बच्चे नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहते हैं या नहीं इस बारे में जानकारी के लिए उनके माता-पिता को अब महीनों तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।"

विश्वविद्यालय ने उन तीनों छात्रों को जिन्होंने इस सॉफ्टवेयर का विकास किया पांच-पांच हजार रुपया देने की घोषणा की है। साथ ही परियोजना में मार्गदर्शन के लिए संकाय के दो सदस्यों को भी 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+