झारखण्ड में बारूदी सुरंग विस्फोट, 2 पुलिसकर्मियों की मौत (लीड-2)
घायल पुलिसकर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया, " नक्सलियों ने लोहरदगा जिले में किस्को थाने के अंतर्गत बंजरी और रोसाद गांव के बीच बारूदी सुरंग में विस्फोट किया।"
पुलिस प्रवक्ता वी.एच.देशमुख ने आईएएनएस से कहा, " सुरक्षाकर्मी एक मोटरसाइकिल पर थे। बारूदी सुरंग की चपेट में आ जाने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।"
देशमुख ने कहा, "बारूदी सुरंग में विस्फोट के बाद अर्धसैनिक बलों और नक्सलियों के बीच तीन घण्टे तक मुठभेड़ चली। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।"
गौरतलब है कि लोहरदगा जिला रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications