जीजेएम ने 4 दिन का बंद वापस लिया
सिलिगुड़ी , 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल से पृथक गोरखालैंड की मांग के समर्थन में सोमवार से शुरू हुआ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) का चार दिवसीय बंद वापस ले लिया गया है। यह जानकारी संगठन के एक वरिष्ठ नेता ने दी।
जीजेएम महासचिव रोशन गिरी ने नई दिल्ली से आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने हमसे फिलहाल को आंदोलनकारी गतिविधि नहीं करने की अपील की है।"
जीजेएम के कार्यकर्ता हालांकि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications