बहिष्कार के नक्सली आह्वान के बावजूद

रांची, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले इलाकों में नक्सलियों के बहिष्कार के बावजूद झारखण्ड में जारी विधानसभा चुनाव में अब तक का सर्वाधिक मतदान हुआ है। चुनाव आयोग और पुलिस का कहना है सुरक्षा व्यवस्था और ढांचागत सुविधाओं के चलते लोग बाहर आए और उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान किया।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार शाम जारी की गई एक विज्ञप्ति के मुताबिक शनिवार को हुए चौथे चरण के मतदान में 64.3 प्रतिशत मतदान हुआ। शुरुआती रिपोर्ट में मतदान 59 प्रतिशत बताया गया था।

25 नवंबर को पहले चरण के मतदान में 53.1 प्रतिशत मतदान हुआ था और दो दिसम्बर को हुए द्वितीय चरण के मतदान में 58.8 प्रतिशत मत डाले गए थे। आठ दिसम्बर को हुए तीसरे चरण के मतदान में 57.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। 18 दिसम्बर को चौथे और अंतिम चरण का मतदान होना है। मतों की गिनती 23 दिसम्बर को होगी।

प्रथम चरण में उन 26 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ था, जहां नक्सलियों की उपस्थित न के बराबर है। दूसरे चरण में 14, तीसरे चरण में 11 और चौथे चरण में 14 सीटों पर उन इलाकों में निर्वाचन हुआ, जहां के 80 प्रतिशत निर्वाचन क्षेत्र नक्सलियों के गढ़ हैं।

चुनाव आयोग मतदान के इस उच्च प्रतिशत से खुश है।

झारखण्ड में संयुक्त निर्वाचन आयुक्त ने आईएएनएस से कहा, "हमने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी, जिसके परिणामस्वरूप लोगों में आत्मविश्वास पैदा हुआ। हमने जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए थे और मतदाताओं के बीच जागरूकता लाने में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी मदद ली थी।"

पहले के चुनावों की तुलना में इस बार के चुनावों में शुरुआती चार चरणों में नक्सली हमले कम हुए हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए झारखण्ड पुलिस ने छह हेलीकॉप्टरों और करीब 40,000 सुरक्षा बलों की मदद ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+