कानपुर से जोधपुर स्थानांतरित होगा आईआईटी राजस्थान
लखनऊ, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पिछले दो शैक्षिक सत्रों से आईआईटी कानपुर परिसर से संचालित आईआईटी राजस्थान को जोधपुर ले जाया जाएगा।
आईआईटी अधिकारियों के अनुसार मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी राजस्थान के लिए राजस्थान में जोधपुर-नागपुर सड़क के साथ सटे 700 एकड़ भूखण्ड को परिसर बनाने के लिए चिन्हित किया है।
जबकि, नया परिसर तैयार होने तक आईआईटी राजस्थान जोधपुर स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से संचालित किया जाएगा जो जोधपुर स्थित जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
आईआईटी कानपुर के कुलसचिव एस.एस.कशाल्कर ने कहा, "वर्ष 2009-10 का शैक्षिक सत्र पूरा होने और अगले साल के लिए छात्रों की काउंसलिंग पूरी होने के बाद आईआईटी राजस्थान को जून 2010 में एम.बी.एम. इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।"
उन्होंने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हम आईआईटी राजस्थान से जुड़ने के इच्छुक किसी भी शिक्षक पर आपत्ति नहीं जताएंगे।"
अधिकारियों के अनुसार आईआईटी राजस्थान में 240 छात्रों ने दाखिला लिया है लेकिन जोधपुर में इसकी शुरूआत के समय छात्रों की संख्या 450 तक सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications