केबल कार सवार महिला को लक्ष्य से भटकी गोली लगी
समाचार एजेंसी ईएफई ने टेलीविजन रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि गोली महिला के पैर में लगी। उसे शनिवार को पास के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उसकी हालत स्थित बताई जा रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि केबल-कार केबिन में सवारी कर रहे लोगों को गोली लगने की घटनाएं इससे पहले भी हुई हैं। मेडेलिन में तीन लाख से अधिक लोग केबल कार की सवारी करते हैं।
मेट्रोकेबल सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कमांडर कर्नल एड्गर मोरेनो ने समाचारपत्र 'ई1 टिंपो' से कहा,"इलाके में लोग जश्न मना रहे थे। उसी दौरान लोगों ने हवाई फायर किया था। वही गोली केबल कार में सवार महिला को लगी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications