सेंसेक्स में 21 और निफ्टी में 12 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 21.48 और निफ्टी 11.60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 21.48 अंकों (0.13 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,097.55 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 11.60 अंकों (0.23 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,105.70 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 43.74 अंकों (0.67 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,530.75 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 36.22 अंकों (0.45 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,932.43 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications