शाहिद सिद्दीकी बसपा से निष्कासित
लखनऊ, 14 दिसंबर(आईएएनएस)। बीते वर्ष समाजवादी पार्टी(सपा) से बहुजन समाज पार्टी(बसपा) में शामिल होने वाले शाहिद सिद्दीकी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश सहकारिता मंत्री एंव बसपा के वरिष्ठ नेता बाबू सिंह कुशवाहा की तरफ सोमवार को लखनऊ में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति इसकी घोषणा की गई।
कुशवाहा के मुताबिक सिद्दीकी बसपा में होते हुए भी लगातार सपा नेताओं के साथ घूमते-फिरते थे और उनके संपर्क में थे। सिद्दीकी को पार्टी विरोधी आचरण सुधारने की चेतावनी भी दी गई, लेकिन वह नहीं मानें। इसके बाद आलाकमान ने बिजनौर के स्थानीय बसपा नेताओं से सहमति लेने के बाद उन्हें बाहर निकाल दिया। लोकसभा चुनाव में वह बिजनौर से ही पार्टी के उम्मीदवार थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
गौरतलब है कि सपा के महासचिव रहे सिद्दीकी परमाणु करार मुद्दे पर सपा द्वारा केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को समर्थन देने पर जुलाई 2008 में मुलायम सिंह यादव का साथ छोड़ बसपा में शामिल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications