जीजेएम का बंद, हजारों पर्यटक

सिलिगुड़ी , 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल से पृथक गोरखालैंड की मांग के समर्थन में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) का चार दिवसीय बंद के आरंभ होने के साथ ही सोमवार को हजारों पर्यटकों ने दार्जिलिंग छोड़ दिया।

बंद के पहले दिन दार्जिलिंग जिले में दुकानें, बाजार और दफ्तर बंद रहे। सड़कों से सार्वजनिक यातायात भी नदारद रहा।

जीजेएम कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया जिसकी वह से पर्यटकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बंद का आह्ववान 14 से 17 दिसंबर तक के लिए किया गया है।

जीजेएम के सहायक सचिव बिनय तमांग के अनुसार पर्यटकों की मदद के लिए तीन उप मंडलों दार्जिलिंग, कुर्सियांग और कालिम्पोंग में शिविर लगाए गए थे।

तमांग ने कहा, "पर्यटकों को भी पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्यों की ओर से अधिकृत पत्र दिए गए हैं जिससे उन्हें दार्जिलिंग छोड़ने में मदद मिलेगी।"

दिल्ली में भी जीजेएम की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव रोशन गिरी के नेतृत्व में भूख हड़ताल आरंभ की। गिरी ने आईएएनएस से कहा, "हम तब तक प्रदर्शन करेंगे जब तक गोरखालैंड की मांग स्वीकार नहीं हो जाती।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+