तेदेपा के नेता पार्टी विभाजन के पक्ष में
हैदराबाद, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) में तेलंगाना के मुद्दे पर विभाजन के आसार पैदा हो गए हैं। तेलंगाना क्षेत्र के विधायकों ने सोमवार को क्षेत्रीय आधार पर पार्टी इकाई के गठन की मांग की।
तेदेपा के तेलंगाना क्षेत्र के विधायकों ने हैदराबाद में एक बैठक में प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू से तेलंगाना में पार्टी की अलग शाखा के गठन का आग्रह किया।
विधानसभा में तेदेपा के उपनेता नगम जनार्दन रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, "हमने एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष से तेलंगाना क्षेत्र में पार्टी की एक स्वतंत्र इकाई गठित करने का आग्रह किया।"
नायडू ने पार्टी मुख्यालय में एक पृथक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने बिना किसी से परामर्श किए तेलंगाना के गठन की घोषणा की।
नायडू ने स्वीकार किया इस मुद्दे से सभी दलों में क्षेत्रीय आधार पर विभाजन हो गया है लेकिन उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों में उनकी पार्टी बातचीत से इसका कोई हल तलाश लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications