हरियाणा में धान उत्पादन के सारे रिकॉर्ड टूटे
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में इस साल धान का उत्पादन 45.55 लाख टन से अधिक हुआ है जो वर्ष 2005 में हुए 45.11 लाख टन धान उत्पादन से भी ज्यादा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल कम बारिश होने के बावजूद यहां धान की फसल का अच्छा उत्पादन हुआ है।
उधर, पड़ोसी राज्य पंजाब में भी धान की जोरदार पैदावार दर्ज की गई है। पंजाब में इस वर्ष 143 लाख टन धान का उत्पादन हुआ है।
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, " राज्य की सभी अनाज मंडियों में हो रही धान की आवक की खरीददारी या तो सरकारी एजेंसियां करेंगी या फिर धान मिल मालिक और स्वतंत्र डीलर करेंगे।"
गौरतलब है कि सरकारी एजेंसियां 26.30 लाख टन से अधिक धान की खरीददारी कर चुकीं हैं जबकि मिल मालिक और डीलर 19.24 लाख टन धान की खरीददारी कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications