कश लगाने में अव्वल हैं अर्जेंटीना के बाशिंदे

समाचार एजेंसी ईएफई ने 'वर्ल्ड लंग फाउंडेशन' की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि लातिन अमेरिकी देशों में धूम्रपान करने के मामले में अर्जेटीना के बाद पराग्वे के लोग दूसरे स्थान पर हैं।

पराग्वे में एक व्यक्ति हर वर्ष 968 सिगरेट पीता है जबकि चिली में यह संख्या 909 है। पेरू इस सूची में सबसे नीचे है। यहां के लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल करते हुए हर वर्ष सिर्फ 129 सिगरेट पीते हैं।

सिगरेट की खपत के मामले में यूरोप के देश सबसे आगे हैं। ग्रीस में प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष 3017 सिगरेट की खपत है जबकि स्लोवानिया में यह संख्या 2537 और युक्रेन में 2526 है।

लातिन अमेरिकी देशों में अर्जेंटीना एकमात्र ऐसा देश है, जिसने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाए जा रहे 'फ्रेमवर्क कंवेन्शन ऑन टोबैको कंट्रोल' के दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किया है। वैसे इस दस्तावेज पर दुनिया भर के मात्र 16 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं।

इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाले देशों ने अपने यहां तंबाकू से संबंधित विज्ञापनों पर रोक लगाने, तंबाकू पदार्थो की बिक्री पर ज्यादा कर लगाने और धुआं रहित वातावरण तैयार करने को लेकर सहमति जताई है।

अर्जेटीना में कुल व्यस्क जनसंख्या के अंतर्गत आने वाले 33 फीसदी लोग धूम्रपान करते हैं। इस देश में धूम्रपान संबंधी बीमारियों से हर वर्ष 40,000 लोगों की मौत होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+