कोपेनहेगन शिखर वार्ता में शामिल होंगे प्रधानमंत्री
पीएमओ के एक अधिकारी ने कहा, "वह गुरुवार को रवाना होंगे और उनके साथ एक छोटा दल होगा। कार्बन उत्सर्जन में सुधार का संदेश देने के लिए वह छोटे विमान से जाएंगे।"
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रधानमंत्री कोपेनहेगन जाएंगे या नहीं और उनकी अनुपस्थिति में शिखर वार्ता में केंद्रीय पर्यावरण व वन राज्य मंत्री जयराम रमेश और जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत श्याम सरन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
परंतु पीएमओ के अनुसार इस पर मसले पर दोबारा विचार किया गया और फैसला हुआ कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोपेनहेगन जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री वहां दो दिन रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications