तेंदुए की खाल के साथ 4 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार रायपुर से 240 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के तारापुर क्षेत्र से रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उप मण्डलीय पुलिस अधिकारी अमृता सूरी ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर शिकारियों के पास 150,000 तक के सौदे के लिए भेजा गया।
पुलिस के अनुसार चारों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वे उक्त फर्जी ग्राहक के साथ सौदे को अंतिम रूप दे रहे थे।
उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद की गई है जिसपर गोलियों के निशान मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications