वर्जित क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 5 मछुआरे गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के तटीय केंद्रपाड़ा इलाके में एक निषिद्ध क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में पांच मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद इस मौसम में यहां से गिरफ्तार किए गए मछुआरों की संख्या 49 तक पहुंच गई है।
वन विभाग के एक अधिकारी पी.के.बेहरा ने आईएएनएस को बताया, "हमने मछली पकड़ने के काम में लाई गई नाव भी जब्त कर ली है।"
केंद्रपाड़ा जिले से रविवार को इन मछुआरों को गहिरमथा सागरीय अभयारण्य से पकड़ा गया। इस अभयारण्य में सर्दियों में 700,000 से 800,000 लुप्तप्राय रिडले कछुओं को रखा जाता है। यह अभयारण्य भुवनेश्वर से करीब 175 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications