कांग्रेस ने माना, तेलंगाना मुद्दे पर पार्टी में मतभेद

पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने यह भी स्वीकार किया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के.चंद्रशेखर राव के आमरण अनशन के कारण नए राज्य के गठन की प्रक्रिया आरंभ करने की घोषणा भी जल्दबाजी में की गई।

अहमद ने आईएएनएस से कहा, "यह सही है कि इस पर कोई आम सहमति नहीं है। तेलंगाना के गठन पर पार्टी में दो मत हैं। रायलसीमा और तटीय आंध्र के नेता राज्य का विभाजन नहीं चाहते।"

उन्होंने कहा कि आगे की प्रक्रिया केवल तभी शुरू होगी जब आंध्र प्रदेश की विधानसभा इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित करेगी। केंद्र सरकार उस प्रस्ताव का इंतजार करेगी।

अहमद ने कहा कि तेलंगाना के गठन पर कांग्रेस टालमटोल नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि टीआरएस प्रमुख की कार्रवाई से पैदा परिस्थिति के कारण सरकार ने जल्दबाजी में फैसला लिया क्योंकि वह अप्रिय घटनाओं को रोकना चाहती थी।

कांग्रेस के भीतर तेलंगाना के गठन पर पैदा विवाद पर अहमद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व नए राज्य के गठन का विरोध कर रहे विधायकों और सांसदों से वार्ता कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+