चीन में 12 की हत्या का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार
बीजिंग, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन में 12 लोगों की हत्या और दो अन्य को गंभीर रूप से घायल करने वाले एक शख्स को पुलिस ने रविवार को हुनान प्रांत से गिरफ्तार कर लिया। उसकी खोज के लिए 1,000 पुलिसकर्मी लगाए गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से दी गई खबर में कहा गया है कि लियू एबिंग ने कथित तौर पर अपने गांव में शनिवार सुबह पांच बजे शिकार की बंदूक से गोलीबारी की और छह मकानों को आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय लियू को अन्हूआ में क्विंगटंग कस्बे की पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि इस घटना में मरने वालों में उसके पिता सहित अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। लियू मानसिक रूप से अस्वस्थ है और दो महीने पहले ही वह गुआंगदोंग प्रांत से घर लौटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications