कुंभ में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए योग गुरुओं को प्रशिक्षण

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। जनवरी में शुरू होने जा रहे कुंभ मेले के दौरान स्वाइन फ्लू का फैलाव नियंत्रित करने के लिए सैकड़ों योगियों और योग गुरुओं को हाथ धोने और अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सावधानियां बरतने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के प्रमुख नोडल अधिकारी पंकज जैन ने आईएएनएस से कहा, "हम इन योगियों की मदद लेंगे। पहले हम उन्हें प्रशिक्षित करेंगे और फिर हमारे राज्य में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जागरूक बनाने में उनकी मदद लेंगे।"

तीन महीने तक चलने वाला यह मेला 14 जनवरी से शुरू होगा। इसे भारत में हिंदुओं के सबसे बड़े धार्मिक समागमों में से एक माना जाता है।

कुंभ मेले में होने वाली भीड़ के इतिहास पर नजर डालें तो केवल चिकित्सकीय हस्तक्षेप से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते हैं। जैन ने बताया, "श्रद्धालु चिकित्सकों की अपेक्षा योगियों और धार्मिक नेताओं को अधिक सुनते हैं। इसलिए इन लोगों को स्वाइन फ्लू के लिए प्रशिक्षित कर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। लोग उन्हें सुनेंगे और जागरूकता तेजी से फैलेगी।"

अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता फैलाने के लिए वे कुछ शिविर भी आयोजित करेंगे।

हरिद्वार में एक शिविर की योजना बना रहे उड़ीसा के योग गुरू स्वामी धीरेंद्राचार्य ने इस पहल का स्वागत किया है।

दिल्ली पहुंचे धीरेंद्राचार्य ने आईएएनएस से कहा, "हम सरकार से सुरक्षा के अलावा स्वच्छता पर भी ध्यान देने की उम्मीद कर रहे हैं। हम सभी के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था आवश्यक है। मैं यह भी उम्मीद कर रहा हूं कि स्वाइन फ्लू से हमारी सुरक्षा के लिए सरकार हमें चेहरे पर लगाने के लिए मास्क देगी।" उन्होंने कहा कि वह सरकार की इस पहल का स्वागत करते हैं।

उत्तर भारत में पारा गिरने के साथ इस हिमालयी राज्य में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने की संभावना है। राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू के संक्रमण के 114 मामले सामने आ चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+