झारखण्ड में बारूदी सुरंग विस्फोट, पुलिसकर्मी की मौत (लीड-1)
घायल पुलिसकर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया, " नक्सलियों ने लोहरदगा जिले में किस्को थाने के अंतर्गत बंजरी और रोसाद गांव के बीच बारूदी सुरंग में विस्फोट किया।"
पुलिस प्रवक्ता वी.एच.देशमुख ने आईएएनएस से कहा, " सुरक्षाकर्मी एक
मोटरसाइकिल पर थे। बारूदी सुरंग की चपेट में आ जाने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।"
गौरतलब है कि लोहरदगा जिला रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications