बांग्लादेश में 'युद्ध अपराधियों' के खिलाफ अगले वर्ष शुरू होगा मुकदमा
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार कानून मंत्री शफीक अहमद ने कहा, "मैं इतना कह सकता है कि युद्ध अपराधियों के खिलाफ मुकदमे की प्रक्रिया अगले वर्ष जनवरी के आखिर या फिर फरवरी की शुरुआत में आरंभ हो जाएगी।"
अहमद का यह बयान उस समय आया है कि जब पूरा बांग्लादेश वर्ष 1971 के स्वतंत्रता आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा है। तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान प्रशासन की शह पर उस वर्ष दिसंबर माह में ही बड़ी संख्या में निर्दोष बुद्धिजीवियों की हत्या की गई थी। इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को यहां 'युद्ध अपराधी' कहा जाता है।
राष्ट्रपति मोहम्मद जिल्लुर रहमान और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को मीरपुर में शहीद बुद्धिजीवियों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications