सिख विरोधी दंगों पर गठित हो सर्वोच्च न्यायालय समिति : सांसद
राज्यसभा में सोमवार को सिंह ने दंगो पर लाए गए अपने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बयान के जवाब में कहा कि सिख समुदाय अपने ऊपर हुए इस अत्याचार को 100 वर्षो में भी नहीं भूलेगा।
उन्होंने कहा, "हम न्याय चाहते हैं। आप हमसे कितने समय तक प्रतीक्षा करवाना चाहते हैं। यह मुद्दा कभी खत्म नहीं होगा।" उल्लेखनीय है कि सिंह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं।
दूसरी ओर से चिदंबरम ने अपने बयान में कहा कि सिख विरोधी दंगों के सिलसिले में 41 लोगों को उम्रकैद, दो को पांच से 10 साल और 114 लोगों को तीन से पांच साल कैद की सजा सुनाई गई। इसी मामले में 115 लोगों को तीन वर्ष से कम की सजा हुई।
गौरतलब है कि वर्ष 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के सिख विरोधी दंगों में लगभग 3,000 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications