हिजबुल के 2 आतंकवादी ढेर
डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि डोडा के गनदोह वनक्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मुठभेड़ सुबह शुरू हुई।
उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक की पहचान आतंकवादी संगठन के स्वयंभू शीर्ष कमांडर नसीर के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications