दोबारा न दाखिल हों बिन बुलाए मेहमान : ओबामा
वाशिंगटन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में दिए गए भोज में बिन बुलाए एक दंपति के घुसने की घटना से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐसी गलती दोबारा न होने का वादा किया।
ओबामा ने रविवार रात सीबीएस पर प्रसारित साक्षात्कार में कहा, "जो मैं जानता हूं, सभी जानते हैं कि ऐसे लोगों को प्रवेश नहीं मिलना चाहिए।"
तारिक और मिशेल सलाही नामक दंपति ने गत 24 नवंबर को सरकारी रात्रिभोज में प्रवेश किया और मनमोहन सिंह तथा ओबामा दोनों से हाथ मिलाया। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन के साथ फोटो भी खिंचवाये।
ओबामा ने कहा कि प्रवेश द्वार पर गलती हुई। सीकेट्र सर्विस पहले ही इसकी जिम्मेदारी ले चुका है। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस भी स्वीकार कर चुका है कि सीकेट्र सर्विस और उसके सोशल सेकेट्ररी कार्यालय के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए और ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह व्हाइट हाउस की सोशल सेक्रेटरी डेजरी रोजर्स से नाराज हैं? ओबामा ने कहा कि वह इस पूरी प्रक्रिया में शामिल सभी से नाराज हैं।
उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार और विदेशी मेहमानों को सुरक्षित रखना चाहता हूं।"
साक्षात्कार के आखिर में जब अमेरिकी राष्ट्रपति से इस बारे में पूछा गया तो ओबामा हसंते हुए कहा, "यह सचमुच शर्मनाक है कि बिन बुलाए मेहमानों के जिक्र के बगैर मैंने पूरे 60 मिनट का साक्षात्कार दे दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications