अफगानिस्तान में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रांत के गर्वनर मोहम्मद अकबर बरकजई ने बताया, "प्रांत के बाघलान मरकजई जिले की एक सुरक्षा चौकी पर सोमवार सुबह आतंकवादियों के एक समूह ने हमला किया। आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकी को चारों ओर से घेरकर गोलीबारी की। "
बरकजई के हवाले से बताया है कि यह सुरक्षा चौकी हाल ही में बाघलान और कुंदूज प्रांत को जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर स्थापित की गई थी।
उधर, एक पुलिस अधिकारी अहमद जान ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक आतंकवादी मारा गया और एक घायल हो गया।
हिज्बे इस्लामी नाम के एक आतंकवादी संगठन से जुड़े मीरवाइज ने दावा किया कि इस हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए। यह संगठन तालिबान आतंकवादियों से जुड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications