पाकिस्तान में बढ़े सकते हैं ड्रोन हमले : रिपोर्ट
वाशिंगटन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी पाकिस्तान में तालिबान ठिकानों को निशाना बनाकर किए जाने वाले चालक रहित विमान ड्रोन हमलों को अब कबायली इलाकों से आगे क्वे टा तक ले जाने पर विचार कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
समाचार पत्र 'लास एंजेलिस टाइम्स' ने सोमवार को खबर दी कि इस नए प्रस्ताव से विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई है। कुछ अधिकारियों का कहना है कि इस चालक रहित विमान का इस्तेमाल 850,000 की आबादी वाले शहर पर करना क्या वास्तविक कदम रहेगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अगर हम ऐसा नहीं भी करते हैं तो कम से कम इस बात पर चर्चा होनी चाहिए।"
अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान को तालिबान आतंकवादियों से कहना होगा कि अमेरिका की ओर से बहुत दबाव है और हम तुम लोगों को अपने यहां और पनाह नहीं दे सकते।"
उधर, अमेरिका के खुफिया अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ लोगों का मानना है कि पाकिस्तान के इन स्थानों पर ड्रोन हमलों को लेकर संशय में हैं, जिन्हें पाकिस्तान अपने देश के महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी पहले ही ऐसा न करने की चेतावनी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications