गुना में बस पलटी, 5 की मौत
पुलिस के अनुसार गुना से गेमखेड़ा जा रही बस केंट थाना क्षेत्र के समीप अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार प्रशासन की ओर से घायलों के उपचार के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications