पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 21 हुई
पुलिस के मुताबिक यह हादसा हावड़ा जिले के कुलगछिया इलाके में हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें कम से कम 12 लोगों की हालत चिंताजनक है।
यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-6 पर उस समय हुई जब 10 पहियों वाले ट्रेलर के चालक ने महिशलेखा पुल पर अचानक लेन बदल ली और यह बस से जा टकराया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 शव मौके से बरामद किए गए और सात लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications