पत्नी पर 'बुरी नजर' डालने पर वृद्ध की हत्या
27 वर्षीय महेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपने पूर्व मालिक के पिता को इसलिए मार डाला क्योंकि वह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था और उधार लिए गए पैसों को लौटाने के लिए दबाव डाला करता था।
महेश ने चार दिसंबर को वरिष्ठ नागरिक देवेंद्र कुमार मारवाह (68 वर्ष) के घर में ही उनकी हत्या कर दी। महेश मारवाह के बेटे की कार का चालक था। मारवाह का बेटा उनके मकान के निचले तले पर रहता है। मारवाह का कीर्ति नगर इलाके में एक फोटोस्टेट की दुकान है, जहां महेश का आना-जाना था।
पश्चिमी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शरद अग्रवाल ने कहा, "महेश ने मारवाह से पैसे उधार लिए थे। इसके बदले मारवाह ने महेश का मोबाइल फोन गिरवी रख लिया था। इसी दौरान मारवाह ने मोबाइल फोन में महेश की पत्नी की तस्वीर देखी और उस पर बुरी नजर रखने लगा।"
अग्रवाल ने बताया कि कुमार को जब इस बात की जानकारी हुई तब वह काफी गुस्से में आ गया। इसी बीच मारवाह ने उस पर उधार ली गई राशि चुकाने के लिए दबाव डालने लगा।
अग्रवाल के मुताबिक, "कुमार जब चार दिसंबर को मारवाह के यहां पहुंचा, तब मारवाह ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। कुमार पहले से तनाव में था। उसने मौके पर मौजूद एक लोहे की रॉड उठाया और मारवाह के सिर पर वार कर दिया। मारवाह की उसी वक्त मौत हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications