लश्कर बेहद खतरनाक संगठन है: अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "निश्चित तौर पर लश्कर एक बेहद खतरनाक संगठन है। मुंबई में हुई घटना से यह पता भी चल चुका है।"
प्रवक्ता से पूछा गया कि लश्कर अमेरिका के लिए कितना खतरनाक है तो उन्होंने कहा, "लश्कर सीमा पार अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है और मेरा मानना है कि यह बात उसे बेहद खतरनाक संगठन बनाती है। पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।"
पाकिस्तान में सक्रिय लश्कर जैसे आतंकवादी संगठनों द्वारा अमेरिकी युवकों से संपर्क साधने के सवाल पर कैली ने कहा, "निश्चित तौर पर यह हमारे लिए चिंता का विषय है। इस संबंध में ठोस अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई की जरूरत है।"
गौरतलब है कि लश्कर ने ही बीते साल मुंबई में आतंकवादी हमले को अंजाम दिया था जिसमें 174 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications