व्यापारिक समुदाय को हैदराबाद के भविष्य की परवाह नहीं
वैसे व्यापार और उद्योग जगत हैदराबाद, तेलंगाना क्षेत्र और रायलसीमा के अन्य हिस्सों में जारी हिसा से चिंतित है। प्रस्तावित तेलंगाना राज्य के गठन पर उद्योग जगत की प्रतिक्रिया बेहद सामान्य है।
व्यापार और उद्योग जगत का कहना है कि वह क्षेत्र में शांति, राजनीतिक स्थायित्व और अच्छे आधारभूत ढांचे का इच्छुक है।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना हैदराबाद के प्रस्तावित तेलंगाना राज्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के बंटवारे का विरोध करने वाले हैदराबाद के लिए संघ शासित क्षेत्र का दर्जा चाहते हैं।
आंध्र प्रदेश उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष हरिश चंद्र प्रसाद ने आईएएनएस से कहा कि क्षेत्र में जारी हिंसा से उद्योग जगत चिंतित है। उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी हिंसक आंदोलन से चिंतित हैं।
प्रसाद ने कहा, "हम राजनीति पर प्रतिक्रिया देना नहीं चाहते, लेकिन इस मुद्दे का जल्द हल चाहते हैं। यदि यह जल्दी ही सुलझा लिया जाता है तो व्यापार और निवेश पर इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन यदि यह एक या दो वर्षो तक चलता रहेगा तो इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा।"
उल्लेखनीय है कि गत एक दशक में हैदराबाद का काफी तेजी से विकास हुआ है। यहां सूचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की 1000 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications