अमेरिका में भारतीय मूल के 2 व्यक्तियों ने धोखाधड़ी का जुर्म कबूला
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की ओर से शुक्रवार को घोषणा की गई कि मिशिगन की दो जिला अदालतों में तीन लोगों ने अपने जुर्म कबूल किया।
इनमें भारतीय मूल के दो व्यक्ति भास्करन थंगरासन (37) और संदीप अग्रवाल (38) शामिल हैं। इनके अलावा वेन स्मिथ (47) नाम के एक व्यक्ति ने भी इस मामले अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
इस मामले में थंगरासन और स्मिथ दोनो को 10-10 वर्ष की सजा और ढाई-ढाई लाख डॉलर जुर्माने की सजा का सामना करना होगा। दूसरी ओर अग्रवाल को 20 वर्ष कैद सुनाई जाएगी और 500,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
अदालत के समक्ष थंगरासन ने स्वीकार किया कि सितंबर, 2003 से मई 2006 के बीच वह और उसके साथियों ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत 5,005,000 डॉलर का दावा किया जो वास्तव में लगभग यह 2,325,000 डॉलर था।
उधर, अग्रवाल ने स्वीकार किया कि इस हेराफेरी में सुरेश चंद का नाम शख्स उसका सहायक था। उल्लेखनीय है कि 1.8 करोड़ डॉलर की हेराफेरी के मामले में इसी वर्ष सितंबर में ही सुरेश को सजा सुनाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications