निजी नौकरी के लिए एम्स छोड़ना हो तो 2 साल की छुट्टी मांगिए
देश के इस शीर्ष चिकित्सा संस्थान का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित कराने के लिए गठित की गई इस समिति ने हालांकि यह भी सिफारिश की है कि संस्थान से छुटकारा पाने के लिए चिकित्सकों को कम से कम पांच साल यहां हर हाल में काम करना होगा।
लोकसभा में शुक्रवार को पेश की गई समिति की रिपोर्ट के अनुसार, "जो भी अतिरिक्त प्रोफेसर या प्रोफेसर पांच साल की सेवा के बाद देश के निजी क्षेत्र में या विदेशों में काम करना चाहते हैं, उनके लिए दो वर्षो की छुट्टी स्वीकार की जानी चाहिए और उस दौरान न तो वे वेतन के हकदार होंगे और न किसी तरह के भत्ते के ही। इस दौरान उन्हें सरकारी आवास भी खाली करने होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications