नक्सली हमले में मारे गए सिपाही के परिवार को मिलेगा 5 लाख रुपये (लीड-1)

पुलिस के मुताबिक यात्रियों की वेश-भूषा में शुक्रवार रात सात नक्सली '605 कटिहार-मालदा (अप)' रेलगाड़ी में घुस गए और उन्होंने मालदा जिले के साम्सी और मिलनगढ़ स्टेशनों के बीच रेलगाड़ी में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों पर हमला कर दिया।

पुलिस का कहना है कि चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त महानिदेशक (रेल) दिलीप मित्रा ने कहा कि जीआरपी के जवान अरुण भद्र ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसके पेट में गोली मार दी। मालदा के जिला अस्पताल में भद्र की मौत हो गई। एक अन्य जवान संदीप सिंह के पैर में गोली लगी है।

जंजीर खींचकर रेलगाड़ी रोकने के बाद नक्सली 60 राउंड गोलियां और राइफलें लेकर फरार हो गए। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नारे लगाते हुए नक्सली मिलनगढ़ स्टेशन पर रेलगाड़ी से उतरे।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

रेल मंत्री ममता बनर्जी ने घटना में मारे गए सिपाही के परिवार के लिए पांच लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की शनिवार को घोषणा की है।

पूर्वी रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बनर्जी ने पीड़ित अरुण भद्र के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+