न्यूयार्क डिजाइन संग्रहालय में प्रदर्शित होगी टाटा की नैनो
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो न्यूयार्क के प्रतिष्ठित स्मिथसोनियन कूपर-हेविट राष्ट्रीय डिजाइन संग्रहालय में अगले वर्ष 18 फरवरी से 25 अप्रैल तक प्रदर्शित की जाएगी।
एक पीले रंग की टाटा नैनो को कूपर-हेविट हाल में रेखाचित्रों और इसके विचार, विकास और उत्पादन से संबंधित एक लघु फिल्म के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
टाटा ने छोटे आकार, उच्च तकनीकयुक्त, कम कीमत की नैनो के यूरोपीय और अमेरिकी संस्करणों का विकास भी हाल ही में किया है।
इंस्टीट्यूशन ने अपने बयान में कहा कि नैनो हेनरी फोर्ड के टी मॉडल, वोक्सवेगन बीटल, सिट्रोइन 2सीवी और फिएट 500 की तरह दुनिया में सस्ती कारों के क्षेत्र में योगदान कर रही है।
कूपर-हेविट का उद्देश्य टाटा नैनो के डिजाइन और तकनीक को प्रदर्शित करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications