दिल्ली में तापमान बढ़ा, लेकिन धुंध जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। अधिकारी ने कहा, "अगले तीन से चार दिनों तक धुंध और हल्के कोहरे की वजह से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।"
न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने का अब तक का न्यूनतम तापमान था।
मौसम का सबसे ठंडा दिन 28 नवंबर का था, इस दिन न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications